वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय श्री मोहन लाल की 37 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल



राजगढ़(धार)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय श्री मोहन लाल की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कृषि उपज मंडी के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। प्रातः 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेशचंद्र शर्मा, एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बना, नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय जयसवाल रहेंगे।