BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

इनर व्हील क्लब वूमेंस पॉवर एवं महिला कल्याण समिति राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर का हुआ समापन....



 राजगढ़(धार)। इनर व्हील क्लब वूमेंस पाॅवर एवं महिला कल्याण समिति राजेन्द्र सूरि शासकीय महाविद्यालय द्वारा महिला एवं बच्चियों को आत्म रक्षा एवं सुरक्षा हेतु निःशुल्क दो दिवसीय प्रशिक्षण के आयोजन का आज मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में समापन हुआ।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेशसिहं भदौरिया,बोहरा समाज के आमिल शेख अदनान,अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य एलएस अलावा,क्लब अध्यक्षता एकता पोसित्रा मंचासीन थे।




  आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम गुरुदेव राजेन्द्रसूरिश्वरजी महाराज सां. व स्वामी विवेकांद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अतिथियो ंद्व़ारा किया गया।
   इसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियो द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर पुजन कर सरस्वती वंदना हुई व स्वागत गीत गाया गया। सभी अतिथियों का स्वागत क्लब की सदस्यों व महाविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाले ट्रेनर जितेन्द्र वर्मा का क्लब की ओर से  नगद राशि एवं क्लब का प्रतिक चिन्ह भेट किया गया।ट्रेनर वर्मा ने मोमेन्टो ओर प्रशस्ति पत्र देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया। 
  क्लब की कीर्ति सिंघलसीमा जाटशांता मेहता,प्रीति जैन,प्रिया जैन,खुशी जैन,विजया बाफना,टीना जैन,रुचिका जैन,मालती चौहान,शेफालीमनीषा डूंगरवालसपना सराफनिधि जैननीतू पांडे,दीपाली पांडे,श्वेता भंडारी आदि मौजूद रही। संचालन प्रो.आर के जैन ने किया व क्लब की सरिता जैन ने आभार माना।



« PREV
NEXT »