BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विधायक ग्रेवाल ने लाखो की लागत से विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया





 सरदारपुर(धार)। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सोमवार को रिंगनोद क्षेत्र मे लाखो रूपयो की लागत से विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम रिंगनोद मे विधायक निधी से 15 लाख की लागत से सीसी रोड, 02 लाख की लागत से शौचालय निर्माण का लोकार्पण किया, ग्राम रतनपुरा मे 03.64 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमिपुजन, ग्राम उण्डेड मे 06.50 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण, ग्राम भीलखेडी मे विधायक निधी से 10 लाख की लागत से पाईप पुलिया निर्माण का भूमिपुजन, आंगनवाडी निर्माण का लोकार्पण किया गया एवं माध्यमिक विद्यालय नयापुरा मे माईक सेट का स्वीकृति पत्र विद्यार्थियो एवं विद्यालय परिवार को सौंपा। 
   
  इस दौरान शंकरदास बैरागी, गोपाल सौलंकी, रिंगनोद सरपंच प्रतिनिधी कानालाल निनामा, भीलखेडी सरपंच विक्रम अमलियार, गोपाल पटेल, धर्मेन्द्र जैन, हरजी हामड, जगदीश पाटीदार, दुलीचंद पाटीदार, उंकार चौधरी, नंदु भाभर, दाउ मोलवा, केशुराम सौलंकी, अजय चौयल, धुमसिंह बिलवाल, बबलु डोडियार, प्रहलाद पाटीदार, भुवानसिंह चौधरी, दलपतसिंह पाल, बालुसिंह बारिया, भारत सिंगार, प्रेम पाटीदार आदि कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

« PREV
NEXT »