BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में दाउदी बोहरा समाज की मस्जिद में महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई,दिया जा रहा महिला सशक्तिकरण पर जोर....



 राजगढ़(धार)। बोहरा समाज केधर्मगुरु डॉसैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन द्वारा ’कुनुज फिनाले एक्सपो’ के माध्यम से देशभर में समाजोत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से समाज महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को स्थानीय दाउदी बोहरा समाज की मस्जिद में  महिलाओं द्वारा घरेलु सामाग्री, खिलौने, बुक आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। 

  कार्यक्रम में इनरव्हील वुमन क्लब अध्यक्ष एकता पोसित्रा, सचिव अलका भंडारी, कोषाध्यक्ष कीर्ती सिंघल, दीपाली पाण्डेय अतिथि के तौर पर मौजूद रहें। 

  प्रदर्शनी में समुदाय की महिलाओं, छोटी लड़कियों को कठपुतलियों के माध्यम से अपनी कहानियों को व्यक्त करने वाली हस्तियां शामिल थीं। 

  स्मरणीय है कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से धर्मगुरू सैय्यदना द्वारा देषभर के विभिन्न ग्राम, शहरों और कस्बों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जाते हैं। इसके बाद तैयार की गई सामाग्री को देश एवं विदेषों में भेजी जाती हैं। इसके लिए समय-समय पर महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जाता हैं।
« PREV
NEXT »