राजगढ़ (धार) स्थानीय ग्लोबल इन्टरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के समिति के सदस्यों द्वारा झंडावंदन किया गया, जिसमें मुकेश काग, रमेश जमादारी, मांगीलाल चोयल, जितेन्द्र बागडिया एवं प्रेमचंद सौलंकी व प्राचार्य हेदरी द्वारा परेड की सलामी ली गई। नगर परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिभा पर्व कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय से राज्य स्तर पर चयनित छात्र/ छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा शानदार परेड की गई एवं विद्यालय की छात्राओं ने बाल मजदूरी एवं शिक्षा के अधिकार पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति को नगर परिषद् द्वारा प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान देकर प्रमाण पत्र एवं शिल्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। यह जानकारी। स्कूल प्रशासक प्रेम वेद्य द्वारा दी गई।
Most Reading
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...

