BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

ठाणे: संत अग्रसेन हाई स्कूल के परीक्षा महोत्सव कार्यक्रम को भरपूर प्रतिसाद,एक बार माईंड सेट होने के बाद आपको कोई नही रोक सकता- आनंदश्री





ठाणे- ठाणे के करीब कलवा में संत अग्रसेन हाई स्कूल में एग्जाम वारीयर्स तथा परीक्षा महोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। करीब 500 विद्यार्थियों ने इस सेमिनार में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाया। 
     मुख्य वक्ता एवं अतिथि  के रूप में प्रोफेसर डॉ दिनेश गुप्ता ( आनंदश्री ) मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा सफलता पांच सूत्र- मईंडसेट, फ़ोकस, लिखकर याद कर, दो सौ प्रतिशत, तथा स्ट्रेस भगाओ मंत्र दिया। साथ ही साथ अनेक कहानियां, कवितायें से उन्हीने उपस्थितजनों का ध्यान मोह लिया। 
    ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम लॉयन नरेश गुप्ता एवं उनकी टीम के अथक प्रयास से आयोजित किया गया । विद्यालय के प्रिंसिपल श्री दिनेश यादव तथा सौ. वैशाली घोलप ने इस कार्यक्रम को सफलता का एक नया माइलस्टोन बताया। विद्यालय के संस्थापक डॉ पवन अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई प्रेषित की।

« PREV
NEXT »