BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कल्याण विभाग द्वारा " परीक्षा के योद्धा " कार्यक्रम सम्पन्न



  कल्याण(महाराष्ट्र):- कल्याण बेतुरकर पाडा स्थित आशीर्वाद विद्यालय में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा कल्याण विभाग के सौजन्य बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अति महत्त्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया था। अनेक मान्यवरों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा का पूरा सभागृह भर चुका था। बहुतसे विद्यार्थियों को नीचे बैठ कर इस कार्यक्रम का लाभ लेना पड़ा।
   मुख वक्ता के रूप में प्रोफ डॉ दिनेश गुप्ता - आनंदश्री आमंत्रित थे। उन्होंने परीक्षा की पूर्व तैयारी, याद रखने की टेक्निक, पढ़ाई करने विधि, क्रिएटिव विचार, परीक्षा की तैयारी, पेपर कैसे लिखे, सुंदर हस्ताक्षर कैसे बनाये, तनाव को निपटाने के लिए क्या करे, परीक्षा में कपड़े कैसे हो आदि बारीकियों को बड़े ही सहज कहानियों तथा कविताओं के माध्यम से स्पष्ट किया।
  इसी कड़ी में शाहिर स्वप्निल शिरसाठ, अरविंद गुप्ता,  आकाश जाधव, श्री सुनील चौधरी जी ने भी विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन किया।
  कार्यक्रम का आयोजन मुम्बई भांडुप से पधारे एस पी गुप्ता ने किया। सूत्र संचालन शिवलाल शाहू सर ने किया। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे विशेषतः बबलू गुप्ता, सी ए सचिन गुप्ता,नंदलाल गुप्ता, के सी गुप्ता, आनंद गुप्ता, कल्लू गुप्ता, अनूप गुप्ता, अजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, श्रवण गुप्ता तथा नीरज गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस शिबिर की बातों को अपने जीवन मे उतार कर परीक्षा में अव्वल आने का वचन दिया।
« PREV
NEXT »