BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

टंट्या मामा का देश की आजादी में अहम योगदान - विधायक प्रताप ग्रेवाल,टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब




 
सरदारपुर- देश की आजादी में वीर योद्धा, महान क्रांतिकारी टंट्या मामा का अहम योगदान है, आज भी कई घरों में टंट्या मामा को भगवान के रूप में पुजा जाता है। यह बात क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा टंट्या मामा के 130वे बलिदान दिवस पर सरदारपुर में पंचमुखी चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कही गई। इसके बाद टंट्या मामा जन जागृति रथ यात्रा प्रारम्भ हुई जिसका बस स्टेण्ड पर नगर कांग्रेस कमेटी एवम नगर परिषद द्वारा भव्य स्वागत कर विधायक प्रताप ग्रेवाल, पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा, झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर का साफा बांधकर सम्मान किया। जिसके बाद रथ यात्रा का हातोद, माँगोद सहित अन्य स्थानों पर भी भव्य स्वागत किया और यात्रा धार, पीथमपुर होते हुए पातालपानी(महू) की ओर अग्रसर हुई, जहा पर पहुचकर टंट्या मामा की आरती उतारकर सवा क्विंटल ज्वार-बाजरे के खीचड़े का भोग लगाया गया। साथ ही नेपानगर के प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी एवं टंट्या मामा के कैलेंडर का विमोचन किया गया।

  इस अवसर पर सुरेंद्रसिंह पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा, भारतसिंह खराड़ी, रणछोड़ मेडा, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, प्रमोदराज जैन, पारस बेनल, दिलीप वसुनिया, ब्रजेश ग्रेवाल, ईश्वरसिंह डावर, तोलाराम गामड़, कैलाश भूरिया, बालूसिंह बारिया, दिनेश बैरागी, कालू गणावा, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, सोहन पटेल, मोहन मुकाती, धर्मेंद्र पटेल, धनराज कीर, अंसार खान, बलराम यादव, शेलेन्द्र पाल, अमरसिंह परमार सहित अधिकारी, कर्मचारी एवम समस्त समाजजन उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »