BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

टंट्या मामा का 130वॉ बलिदान दिवस कल,सरदारपुर मे माल्यार्पण कर पातालपानी (महू) पहुचेंगे हजारों लोग



 सरदारपुर- वीर योध्दा, महान क्रांतिकारी टंट्या मामा का 130वॉ बलिदान दिवस कल 4 दिसम्बर बुधवार को सरदारपुर मे उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा, सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनौजसिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधीयो, समाजजन, अजाक्स अधिकारी-कर्मचारियो, विद्यार्थियो द्वारा सुबह 09 बजे सरदारपुर मे पंचमुखी चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 09.30 बजे विशाल रैली प्रारंभ होगी जो सरदारपुर बस स्टैण्ड, भोपावर मार्ग से होते हुए फुलगांवडी, हातोद, मांगोद, मारोल, तिरला होते हुए सुबह 11.10 बजे धार हटवाडा चौपाटी पहुचेंगी।       

  इसके बाद घोडा चौपाटी, त्रिमूर्ती चौराहा, इन्दौर नाका, जैतपुरा, पिपलखेडा, उटावद, गुणावद से दोपहर 12.30 बजे लेबड, दोपहर 12.40 बजे घाटाबिल्लोद, मण्डलावदा, इण्डोरामा, सागौर कूटी चौराहा, दोपहर 01.20 बजे पीथमपुर मे आयशर चौराहा, महू गांव, दोपहर 01.40 बजे महू मे ड्रीमलेण्ड चौराहा, कोदरिया होते हुए दोपहर 02.15 बजे पातालपानी पहुचेंगी। जहा पर टंट्या मामा की आरती उतारकर सवा क्विंटल ज्वार-बाजरे के खिचडे का भोग लगाया जाएगा एवं सभा का आयोजन एवं नेपानगर के प्रसिध्द आदिवासी नृत्य की प्रस्तुती दी जाएगी। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय सरदारपुर से दी गई।
« PREV
NEXT »