BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विधायक ग्रेवाल ने करोडो के विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया




   सरदारपुर(धार)। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरंतर क्षेत्र को विकास कार्यो की सौगाते प्रदान की जा रही है इसी कडी मे सोमवार को विभीन्न ग्राम पंचायतो मे लगभग 01 करोड 69 लाख रूपये की लागत से विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया। विधायक ग्रेवाल द्वारा ग्राम पंचायत रतनपुरा के माध्यमिक विद्यालय मे 02.21 लाख की लागत से किचन शेड, ग्राम गुमानपुरा मे रिंगनोद जल समूह योजना अंतर्गत 45 लाख की लागत से पानी की टंकी, ग्राम पिपरनी मे रिंगनोद जल समूह योजना अंतर्गत 25 लाख की पेयजल टंकी एवं माध्यमिक विद्यालय मे 03.81 लाख की शाला बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपुजन, विधायक निधी से 10 लाख की लागत से निर्मीत हुए सीसी रोड का लोकार्पण, ग्राम सेमल्या मे 24 लाख की पानी की टंकी, ग्राम करनावद मे 15 लाख की पानी की टंकी एवं ग्राम धुलेट मे 44 लाख की पानी की टंकी का भी भूमिपुजन किया गया।
    इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, मण्डलम अध्यक्ष भीमसिंह दरबार, सुरेन्द्रिंसह पटेल, बाबुलाल चौधरी, नरसिंह हामड, रतनलाल पडियार, दिनेश चौधरी, शंभुसिंह राठौर, मुन्नालाल चौधरी, विरसन भगत, भीमालाल चौधरी, सरपंच भारत सिंगार, कैलाश वसुनिया, कैलाश भूरिया, वेरसिंह भगत, नारायण सौलंकी, जनपद सदस्य केकडिया डामोर, गोपाल सोलंकी, देवेन्द्र सतपुडा, गोपाल पाटीदार, लोकेन्द्र दरबार, कैलाश भूरिया, भुरू तडवी, राकेश मोलवा, रितेश चौधरी, अरूण मोलवा, पुरालाल चौधरी, अजय चौयल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »