BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा पिछले 05 वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार किया गया.....



 RAJGARH(DHAR)| पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार तथा SDOP  सरदारपुर के नेतृत्व में लगातार चल रहे स्थाई व फरार वारंटियों  तथा उद्घोषित आरोपियों की धर पकड़ के अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा  दिनांक 10.12.19 को न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 577/14 धारा 294,323,506,34 IPC में पिछले 05 वर्षो से फरार चल रहे 04 स्थाई वारंटीयो 1.गुला पिता रामसिंह भील उम्र 60 साल , 2.मालू पिता गुला भील उम्र 22 साल,3.वालसिंह पिता गुला भील उम्र 24 साल, 4.मोहन पिता गुला भील उम्र 40 साल,सभी नि. ग्राम झाई PS राजगढ को बस स्टैंड राजगढ़ से गिरफ्तार कर स्थाई वारंटीयो को तमिल कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । स्थाई वारंटीयो को पकड़ने में थाना प्रभारी लोकेशसिंह भदौरिया,प्र.आर. 393 जगदीश, आर.29 प्रेमपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
« PREV
NEXT »