झाबुआ श्रीसंघ ने गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ पर मुमुक्षु अजय नाहर का किया बहुमान,वर्षीदान का निकाला वरघोड़ा






 राजगढ़/झाबुआ। दादा गुरुदेव की पाट परम्परा के अष्टम पट्टधर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में 15 जनवरी 2020 श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दीक्षीत होने वाले दीक्षार्थी अजय नाहर का बहुमान श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ झाबुआ नगर में स्थानीय जैन श्रीसंघ द्वारा किया गया साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी दीक्षार्थी का बहुमान किया गया । श्रीमती श्यामुबाई रतनलालजी रुणवाल एवं श्री संतोष नाकोड़ा झाबुआ के निवास पर भी बहुमान हुआ ।
   आचार्यश्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से श्री गोड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर 71 से अधिक अट्ठम तप तेले व सामुहिक एकासने का आयोजन पंजाबकेसरी संत प.पू. आचार्य डाॅ. दिव्यानन्दसूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में हुआ । इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि प.पू. आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के ज्योतिष की गणना अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है । आपके सामने अच्छे अच्छे ज्योतिषीयों की गणना फेल हो चूकी है और ऐसे आचार्यश्री की निश्रा में भाई अजय नाहर दीक्षा ले रहा है मैं ऐसे मुमुक्षु की दीक्षा के अवसर पर शुभ कामना प्रेषित करता हूॅं । दोपहर विजय मुहूर्त में मनोहरलाल सागरमलजी प्रतिककुमार मोदी परिवार की और से 108 श्री पाश्र्वनाथ महापूजन का आयोजन रखा गया । सकल जैन श्रीसंघ की और से दोनों समय के स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया ।