इनर व्हील क्लब वुमन्स पावर द्वारा चल रहे एक्यूप्रेशर,सुजोक एवम वायब्रेशन थैरेपी शिविर में सैकड़ो लोगो करवा रहे उपचार....




 RAJGARH(DHAR): इनर व्हील क्लब वुमन्स पॉवर (inner wheel club women's power rajgarh) द्वारा नवरत्न आराधना भवन में आयोजित छह दिवस एक्यूप्रेशर,सुजोक एवं वायब्रेशन थेरेपी शिविर में सैकड़ों लोगों का उपचार किया जा रहा है। शुभारंभ 1 दिसबंर रविवार को हुआ जो 6 दिसबंर तक चलेगा। शुभारंभ क्लब की जिलाध्यक्ष दीपा कचोलिया द्वारा फीता काटकर किया गया शिविर सुबह 8 से 12 बजे तक एवम शाम 4 से 8 बजे तक अयोजित हो रहा है। जिसमें अनेक रोगों का बिना गोली दवाई दिए किया जा रहा है। साथ ही शाम को अन्नपूर्णा होटल के पास एक गार्डन पर बैठक आयोजित हुई जिसमें क्लब की जिलाध्यक्ष दीपा कचोलिया का शाखा राजगढ़ कि क्लब सदस्यों ने दीप प्रज्वलित व पुष्पों से किया गया। 
  उद्बोधन क्लब की ओर से कीर्ति सिंगल,दीपाली पांडे ने दिया गया ओर संचालन प्रिया जैन ने किया व आभार अलका भण्डारी ने माना।

अनेक कार्यो में जोर दिया जा रहा है- कचोलिया...




   जिसमें दीपा कचोलिया ने बताया किस प्रकार राजगढ़ का क्लब कार्य कर रहा है आगे कैसे अनेक कार्य करना है इसके लिए यहाँ के क्लब सदस्यों को समझाइश दि हमारे अनेक कार्य चल रहे है जैसे रिमूव प्लास्टिक,मिशन ममता सहित अनेक कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। मिशन ममता में अनाथ बच्चों को अपना परिवार मिल जाए ।

शिविर का आयोजन में अधिक लोग लाभ ले-पोसित्रा....

 एकता पोसित्रा ने बताया शिविर में अधिक से अधिक लोगो को लाभ लेना चाहिए इस शिविर से अनेक बीमारियों का इलाज प्राकृतिक रूप से बिना गोली दवाई दिए किया जा रहा है।