BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में भव्य खाटू श्याम महाकीर्तन का निशान यात्रा से हुआ शंखनाद, शाम को भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन....




  राजगढ़(धार)। धर्मनगरी राजगढ़ में आयोजक करने वाला श्याम कराने वाला श्याम व श्याम दीवाने परिवार के द्वारा गुरुवार को भव्य बाबा खाटू श्याम महाकीर्तन का शंखनाद निशान यात्रा से हुई ।श्याम प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह नज़र आ रहा है। निशान यात्रा श्री राम लोहार मंदिर से आरंभ होकर नगर में निकली। जिसमे श्याम प्रेमी झूमते नज़र आए। इस यात्रा में भव्य रथ भगवान खाटू श्याम की आकर्षक प्रतिमा विराजमान जिसका नगर वासियों दर्शन लाभ लिया। इसके साथ ही रथ पर परम् पूज्य श्री योगी कृष्णनाथ जी व परम् पूज्य संत श्री श्रवण नाथ जी (उड़ी बाबा) शामिल हुए।

एक शाम खाटू वाले के नाम कीर्तन रात्रि 8 बजें से न्यू बस स्टैंड पर आयोजित होगा। जिसमें भव्य दरबार छप्पन भोग,आलौकिक श्रृंगार,इत्र पुष्प व वर्षा ओर अखंड ज्योत के साथ एक श्याम खाटू वाले के नाम के आयोजन में भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी,अमित पारिख,नयन श्री राठौर ओर जितुराज वैष्णव अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर आयोजन के पूर्व शाम 7 बजे परम् पूज्य गुरुदेव योगेश्वर जी महाराज (बालीपुर धाम) के सानिध्य में ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।
« PREV
NEXT »