BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शहर कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष हिमांशु यादव को म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी ने कॉंग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया....

  

  इन्दौर- मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के अथक प्रयासों और परिश्रम से म.प्र. में कॉंग्रेस की सरकार बनी हैं।इस हेतु अनेक कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत करके कॉंग्रेस के सिद्धांतों को पुन: स्थापित किया हैं। लेकिन कॉंग्रेस का एक पदाधिकारी लगातार कॉंग्रेस सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ तथा भूमाफ़ियों के साथ मिलकर इन्दौर नगरनिगम के ईमानदार आयुक्त आशीष सिंह के ख़िलाफ़ अशोभनीय बाते व्हाट्स अप पर पोस्ट करके कॉंग्रेस की गरिमा को खंडित किया जा रहा हैं।निगमायुक्त पूर्णतः ईमानदारी से अपने दायित्व को निभा रहे हैं।निगमायुक्त की वजह से ही इन्दौर सफ़ाई में प्रथम स्थान पर आया हैं।ऐसे अधिकारी के ख़िलाफ़ अशोभनीय बयान देना कॉंग्रेस सरकार का विरोध करना साबित हुआ हैं।इसके साथ ही हमारे सम्मानीय मंत्रियों का भी लगातार अपमान यह पदाधिकारी कर रहा था।मंत्रियों को चापलूसी कराने वाला बोल कर हमारे मंत्रियों का घोर अपमान कर रहा था।
  इसलिए म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी ने तत्काल प्रभाव से कॉंग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया हैं।
कॉंग्रेस की विचारधारा के ख़िलाफ़ कार्य करने वालों को यह चेतावनी हैं की कॉंग्रेस सरकार की गरिमा एंव गॉंधीवादी विचारधारा के ख़िलाफ़ न जाये अन्यथा सख़्त कार्यवाही की जाएगी।कॉंग्रेस के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करे।
« PREV
NEXT »