BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ स्वास्थ केंद्र विकास के लिए विधायक व जनप्रतिनिधि नगर के नागरिकों से करेंगे अपील,जनभागीदारी के माध्यम से एकत्रित करेंगे राशि,केंद्र का होगा विकास....



  राजगढ(धार) । स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर विकास कार्य को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल,जनप्रतिनिधि व नगर के प्रभुत्वजनों द्वारा एक दान प्राथमिक स्वास्थ केंद्र विकास के नाम के तहत गुरूवार को नगर भ्रमण कर जनभागीदारी के लिए राशि एकत्रित की जाएंगी। जनभागीदारी की राशि से केंद्र पर संसाधनों और विकास कार्य कराएं जाएंगे। 
    गुरूवार को प्रातः 11 बजे विधायक ग्रेवाल व नागरिकगण एकत्रित होंगे। इसके बाद हाईवे से होते हुए नगर का भ्रमण कर नगर के नागरिकों से केंद्र के विकास में सहयोग देने के लिए राशि के लिए आग्रह किया जाएंगा। जनभागीदारी की राशि से केंद्र पर महिला वार्ड शौचालय के साथ, पुरूष वार्ड, स्टोर रूम, आॅफिस रूम, पोस्ट मार्डम रूम सहित उपचार के साधनों की पूर्ति  की जाएंगी।

« PREV
NEXT »