BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

करोड़ो के विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण करेंगें विधायक प्रताप ग्रेवाल



  सरदारपुर(धार)। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे 20 नवंबर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र मे करोडो की लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपुजन एवं निर्मीत कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा। सरदारपुर मे सुबह 11 बजे अंग्रेजी बालक आश्रम की 01 करोड 37 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मीत भवन का लोकार्पण किया जाएगा। वही ग्रामीण क्षेत्र मे दोपहर 12 बजे रिंगनोद मे 20 लाख रूपये की लागत से मांगलिक भवन, 16.50 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपुजन, दोपहर 12.30 बजे मालपुरिया मे नल जल योजना अंतर्गत 01.50 करोड रूपये की लागत से पानी टंकी का भूमिपुजन, ग्राम गुमानपुरा मे माध्यमिक विद्यालय की 12.65 लाख रूपये की लागत से निर्मीत होने वाले भवन का भूमिपुजन, ग्राम काछला मे 05 लाख रूपये की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड, निस्तार तालाब का भूमिपुजन, ग्राम छडावद मे 20 लाख रूपये की लागत से निर्मीत होने वाले मांगलिक भवन का भूमिपुजन, ग्राम सेमल्या मे 24 लाख रूपये की लागत से नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भूमिपुजन, ग्राम माछलिया मे 24 लाख रूपये की लागत से नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भूमिपुजन एवं उण्डाखाल (माछलिया) मे 05 लाख रूपये की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद् जनप्रतिनिधी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मण्डलम एवं सैक्टर कांग्रेस, सरपंचगण सहित नगर अध्यक्षगण, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा द्वारा दी गई।
« PREV
NEXT »