4 दिसबंर को टंट्या मामा का 130 वा बलिदान दिवस पर हज़ारो समाजजन पातालपानी में सवा क्विंटल ज्वार-बाजरे के खीचड़े का लगाएंगे भोग.....!!!!



 सरदारपुर(धार)- टंट्या मामा का 130वॉ बलिदान दिवस उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शनिवार को स्थानीय विधायक निवास पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की अध्यक्षता मे समाजजन, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधीयो की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमे 04 दिसम्बर को सरदारपुर मे पंचमुखी चौराहा पर स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर सुबह 09 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। उसके पश्चात रैली के रूप मे हजारो समाजजन जन जागृति रथ यात्रा के माध्यम से पातालपानी (महू) पहुचकर टंट्या मामा की आरती उतारकर सवा क्विंटल ज्वार-बाजरे के खिचडे का भोग लगाया जाएगा एवं सामाजिक सभा का आयोजन किया जाएगा।
  बैठक मे रणछोड मेडा, नरवरसिंह भूरिया, भुजुसिंह मण्डलोई, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा, भारतसिंह खराडी, ईश्वरसिंह डावर, सरपंचगण नन्दिया डामोर, गब्बुसिंह, कैलाश वसुनिया, अधीक्षक विजय वसुनिया, कैलाश भूरिया, गणपतसिंह गामड, अमरिंसह परमार, जगदीश गामड, बापूसिंह राणा, खेलसिंह भूरिया, विक्रम डिन्डौर, शकुन्तला मेडा, रेलम रावत, रामी चौहान आदि उपस्थित थे।