BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ मेें नगर परिषद जन मित्र शिविर,बिजली के बिल अधिक आने को लेकर उपभोक्ताओ ने दिए आवेदन सहित अन्य विभागों से संबधित 24 आवेदन हुए प्राप्त....



 राजगढ़(धार)। राजगढ़ नगर में नगर परिषद में शासन के निर्देश पर जन मित्र शिविर का आयोजन लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम 2010 के अन्तर्गत सोमवार को किया गया। जिसमे अनेक समस्याओं लेकर लोग पहुँचे। 
 जन मित्र शिविर में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद सहित पनिका महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी,पीडब्ल्यूडी,पीएचई,पटवारी,कृषि विभाग,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेन्द्र सिह पँवार उपस्थित रहे। विद्युत मंडल के अधिकारी इस शिविर से नदारद रहे है लेकिन सूत्रों द्वारा बताया जा रहा विद्युत मंडल के अधिकारी कुछ कारणों से उपस्थित नही हो पाए। राशन कार्ड,आवास योजना,पट्टे से संबंधित सहित अनेक समस्या प्राप्त हुए। 9 बिजली के बिल अधिक आने को लेकर शिकायत आवदेन दिया। विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित न होने पर आवेदन नगर परिषद लेकर संबधित विभाग को प्रेषित करेगे। बिजली के बिल अधिक आने को लेकर उपभोक्ताओ ने दिए आवेदन सहित अन्य विभागों से संबधित 24 आवेदन हुए प्राप्त हुए। लोगो को उम्मीद है जल्द हमारी समस्याओ  का निराकरण हो।




« PREV
NEXT »