BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने बताया “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा उजागर”


 भोपाल- म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने बताया की हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बहुमत नही मिलने के कारण भाजपा कैसे बहुमत जुटायेगी इसका ख़ुलासा राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया के कैमरे पर किया।अपने बयान में बता रहे हैं की कम सीटें आयी तो भी हम हरियाणा में सरकार बनायेंगे,हरियाणा में बात चल रही हैं,निर्दलीय भी हमारे ही हैं। हमें विश्वास हैं की बहुमत आयेगा,अगर नही भी आया तो हम ख़रीद -फ़रोख़्त नही करेंगे लेकिन हरियाणा में सरकार हम ही बनायेंगे ।

राष्ट्रीय महासचिव के बयान पर तीन सवाल:-

(1) क्या अभी तक भाजपा ख़रीद -फ़रोख़्त करके सरकार बनाती थी जिसकी वजह से आप अब सफाई दे रहे हैं की भाजपा ख़रीद-फ़रोख़्त अब नही करेगी......???

(2)क्या बिना बहुमत के भी भाजपा ही सरकार बनायेगी।ये शब्द ही साबित कर रहे हैं की भाजपा ख़रीद -फ़रोख़्त करके सरकार बनाने की तैयारी कर रही हैं..???

(3) ये बयान देना की हम (भाजपा) ख़रीद -फ़रोख़्त करके सरकार नही बनायेगी।कही निर्दलीय विधायकों को ये संकेत तो नही दे रहे की ख़रीद -फ़रोख़्त की शुरूवात कर दी गई हैं....???

 ये बयान सिद्ध करता हैं की भाजपा के नेताओं का एक मात्र मक़सद हैं सत्ता में किसी भी तरह क़ाबिज़ रहकर देश -प्रदेश को लुटना।नैतिकता नाम मात्र की भी नही हैं। हरियाणा में अच्छा काम किया होता तो जनता ऐसी दुर्गति नही करती।महाराष्ट्र में भी भाजपा का बुरी गत हैं । इसके बाद भी जनता के मतों का अपमान करके ख़रीद-फ़रोख़्त का ऑफ़र मीडिया के सामने खुले आम दे रहे हैं। क्या ये भाजपा के संस्कार हैं की उनका राष्ट्रीय महासचिव ये बयान दे की हम ख़रीद-फ़रोख़्त नही करेंगे इसका साफ मतलब हैं का अभी तक गोवा -कर्नाटक या अन्य सरकारें बनाने में ख़रीद -फरोख्त भाजपा ने की हैं ये बात सिद्ध होती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रजातंत्र को समाप्त करके सत्ता हासिल करने मे खरीद -फ़रोख़्त नही करने के बयान पर देश से माफ़ी मॉंगने के साथ ये भा स्पष्ठ करे की कहॉं -कहॉं ख़रीद-फ़रोख़्त की हैं सरकारें बनाने में गॉंधी जी के सिद्धान्त तो दिखावा हैं असली चेहरा तो गोडसे का ही हैं।
    इस संदर्भ में दबंग न्यूज चैनल के पत्रकार मनीष यादव ने जब कैलाश विजयवर्गीय से खरीद-फ़रोख़्त करने के उनके बयान पर सवाल किया तो वे खिज गए और जवाब नहीं दिया। ये हैं भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा।
« PREV
NEXT »