BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि



 भोपाल- मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामने स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कमल नाथ ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
 मुख्यमंत्री कमल नाथ आज सुबह सबसे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इंदिरा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री और मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया ने उपस्थित लोगों को इंदिरा जी के बलिदान दिवस पर राष्ट्र की एकताअखण्डता तथा इंदिरा जी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प दिलवाया।
 इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद विवेक तन्खा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान, कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, भूपेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र सलूजा, जे.पी. धनौतिया, दुर्गेश शर्मा, राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



« PREV
NEXT »