BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कॉंग्रेस प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने बताया म.प्र. में भाजपा के नेताओं एंव भाजपा नेतृत्व को जनता ने नकार दिया हैं ये संदेश हैं झाबुआ के उपचुनाव का”

 
 भोपाल- म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कीं झाबुआ उपचुनाव में कॉंग्रेस की जीत ने ये साबित कर दिया हैं की मुख्यमंत्री कमलनाथ के विकास एजेन्डे के साथ जनता हैं।भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया हैं।पिछले 15 साल तक झाबुआ की उपेक्षा का परिणाम जनता ने भाजपा को करारी शिकस्त के रूप में दिया हैं। विकासशील तथा विचारधारा की जंग में गॉंधी की विचारधारा एंव कमलनाथ का विकास जीत गया हैं तथा गोडसे की विचारधारा हार गई हैं।
  झाबुआ चुनाव को लेकर भाजपा के बड़बोले नेता झाबुआ नहीं जीतने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफ़े की मॉंग कर रहे थे।अब ये बड़बोले भाजपा के नेता म.प्र. की राजनीति से संन्यास लेकर भाजपा में अपने पदों से इस्तीफ़ा देकर आत्ममंथन करे।सिर्फ खबरो में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाज़ी करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के बजाय जनता के बीच पहुँच कर कमलनाथ सरकार के जनहित में किये गये कार्यों से सबक़ ले।
शिवराज सिंह चौहान एंव प्रतिपक्ष नेता गोपाल भार्गव तथा भाजपा अध्यक्ष को जनता ने ख़ारिज कर दिया हैं। अब भाजपा बयानबाज़ी बंद करके जनता के हितों के कार्यों की अवहेलना न करें वरना म.प्र.की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी।
« PREV
NEXT »