BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रदेश समृद्ध हो,नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए,मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ


  मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश, समृद्ध प्रदेश बने, ऐसी कामना करता हूँ।
  मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व संकल्प और निष्ठा का संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। मुख्यमत्री ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि हम सब परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर दीपावली मनाएँ। अपने घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो, ऐसा प्रयास करें।

« PREV
NEXT »