राजगढ़(धार)। श्रावण के प्रथम सोमवार को श्री राम सरकारी मन्दिर से बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण के लिये निकले। जो प्रमुख मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए पुनः श्री राम मंदिर पहुँची। बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव का दर्शन के लिये लोग उत्साह के साथ सुख-शांति की कामना करते हुए दिखाई दिये।

