राजगढ़। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर की पहल पर 8 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद निधि के तहत दिए गए इन टैंकरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता को सुचारू बनाए रखना है।
राजगढ़ स्थित मार्केटिंग सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पानी के टैंकरों का वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं प्रतिनिधियों को टैंकर सौंपे गए।
8 ग्राम पंचायतों को मिले पानी के टैंकर
भाजपा नेता नवीन बानिया ने बताया कि सरदारपुर तहसील के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम के साथ ही सामान्य दिनों में भी कई स्थानों पर पेयजल की आवश्यकता बनी रहती है। ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए सांसद निधि के माध्यम से ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की पहल पर जिन ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर मिले हैं, उनमें ग्राम पंचायत फुलगावड़ी, ग्राम पंचायत भिलखेड़ी, ग्राम पंचायत गुमानपुरा, ग्राम पंचायत कंजरोटा, ग्राम पंचायत बिमरोड, ग्राम पंचायत दत्तीगांव, ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा और ग्राम पंचायत केसरपुरातेली शामिल हैं।
पेयजल के साथ सामाजिक आयोजनों में भी उपयोग
भाजपा नेता नवीन बानिया के अनुसार, पानी के टैंकर उपलब्ध होने से संबंधित ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को आवश्यकता के अनुसार सहयोग मिलेगा। इसके अलावा शादी-ब्याह, सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक मेलों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था करने में सुविधा होगी।
टैंकर मिलने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र की पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया जनहितकारी कदम बताया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, अखिलेश यादव, गिरधारी चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, पार्षद पंकज बारोड, मंडल महामंत्री कमलेश निनामा, गोविंद मोरी, महेश राठौड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलसिंह मावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कंजरोटा सरपंच हेमराज हटिला, गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, दत्तीगांव से प्रकाश वसुनिया, जगन सोलंकी, भांगड़ा मावी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।



