राजगढ़ में 39 साल की परंपरा वाली धर्मयात्रा होगी भव्य,अभिनेत्री नेहा मेहता होगी शामिल,देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां





 

  राजगढ़ (धार)। धर्मनगरी राजगढ़ में 39 वर्षों से चली आ रही धर्मयात्रा की परंपरा इस बार और भव्य स्वरूप में दिखाई देगी। नगर के 13 सनातन मंदिरों में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को चारभुजा युवा मंच की ओर से विशाल धर्मयात्रा निकाली जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां, धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां, बैंड दल और विशेष आकर्षण के रूप में अभिनेत्री नेहा मेहता की उपस्थिति यात्रा को खास बनाएगी।

 दोपहर 2 बजे माताजी मंदिर से शुरू होगी धर्मयात्रा

  सनातन समाज राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित धर्मयात्रा दोपहर 2 बजे माताजी मंदिर परिसर से शुरू होगी। यात्रा में नगर के 13 मंदिरों से जुड़े श्रद्धालु और समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

  चारभुजा युवा मंच के अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ ने बताया कि धर्मयात्रा में लड्डू गोपाल की भव्य पालकी के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार और दल शामिल होंगे।

 देशभर से आएंगे कलाकार और सांस्कृतिक दल

 धर्मयात्रा में विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें शामिल हैं—

  •   महावीर बैंड (नरवर)
  •   जवाहर मलखंभ (रतलाम)
  •   झांझ पार्टी (उज्जैन)
  •   अफ्रीकन आदिवासी टोली (कर्नाटक)
  •   कांटरा टीम (अहमदाबाद)
  •   महाराष्ट्र से तारक मेहता की झांकी
  •   कथकली ग्रुप (तेलंगाना)
  •   महावीर राजस्थानी ग्रुप (कोटा)
  •   द्रौपदी चीरहरण झांकी (दिल्ली)
  •   भटिंडा बैंड (पंजाब)
  •    छत्तीसगढ़ी सौदिया नृत्य दल (रायपुर)

वॉटरमैन रथ और संगीत प्रस्तुतियां भी रहेंगी आकर्षण

  यात्रा में वॉटरमैन रथ सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। म्यूजिकल ग्रुप के गायक जीतू धोरा (रतलाम) और गायिका सोनाली ठाकरे भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

 मंच अध्यक्ष कृष्णा बारोड़ ने सनातन समाज के सभी व्यापारियों से धर्मयात्रा के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

  धर्मयात्रा की तैयारियों में मंच संरक्षक मांगीलाल राठौड़, कैलाश बजाज, गणेशलाल शर्मा, दारासिंह चौहान, नवीन बानिया, मुकेश बजाज, मनोज माहेश्वरी, विजय व्यास, ओमप्रकाश परमार, घनश्याम सोलंकी, दुर्गाप्रसाद सोलंकी, राजेश शर्मा, पवन जोशी, हरीओम सोनी, गोपाल माहेश्वरी, गिरीराज राठौड,गोविंद मोरी, सौरभ गर्ग, सुजित ठाकुर, महेश राठौड़, राकेश सोलंकी, भरत मोरी, दीपक पटेल, नारायण वैष्णव, पुनमचंद कौशल, धर्मेंद्र कमेडिया, मनीष मकवाना, राजेंद्र पडियार, रवि पंवार, अजय भावसार, कृष्णा कौशल, नयन बलसारा, जयेश वैष्णव, मनोज माली, राहुल व्यास, पंकज बारोड़ और निलेश परमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

मीडिया प्रभारी प्रभुसिंह राजपूत ने आयोजन की जानकारी दी।