राजगढ़ से गुरु दर्शन-वंदन यात्रा का शुभारंभ,5-6 सितंबर को तीर्थ दर्शन और गुरु वंदन





 

 राजगढ़/धार। आचार्य भगवान पूज्य गुरुदेव उमेशमुनि जी म.सा. के सुशिष्य प्रवर्तक पूज्य जिनेंद्र मुनि जी म.सा. के ताल में चल रहे चातुर्मास तथा पूज्या महासती संयमप्रभा जी म.सा. के उन्हेल में चल रहे चातुर्मास के दौरान उनके दर्शन-वंदन एवं मांगलिक श्रवण के उद्देश्य से गुरु दर्शन-वंदन यात्रा का आयोजन किया गया है।

  यह यात्रा 5 एवं 6 सितंबर को राजगढ़ के महावीर स्थानक भवन से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु उन्हेल,खाचरौद,अष्टापद तीर्थ,नागेश्वर तीर्थ,ताल,सैलाना,करवड़, पेटलावद एवं मोहनखेड़ा तीर्थ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे।

 यात्रा में शामिल श्रद्धालु साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन,वंदन एवं मांगलिक श्रवण का लाभ लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

 गुरु दर्शन-वंदन यात्रा के माध्यम से समस्त साधु-साध्वी भगवंतों के चरणों में श्रद्धापूर्वक वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

 इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का संघ यात्रा आयोजन श्रीमती शांतिबाई तेजमल जी डोसी परिवार, राजगढ़ द्वारा लिया गया है। यात्रा में लगभग 100 सदस्य सहभागी होंगे।

 धर्म,गुरु भक्ति एवं तीर्थ दर्शन से ओत-प्रोत यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं पुण्य अर्जन का विशेष अवसर बनेगी।