राजोद/लाबरिया/धार। गीता वेलफेयर एंड हेल्थ फाउंडेशन, धार, चोइथराम नेत्रालय, इंदौर तथा जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र जांच, Cataract Surgery तथा Lens Implantation जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर का आयोजन मुख्य डॉ. सौरभ बौरासी (DPM), नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय धार एवं श्रीमती शीला मुजाल्दा, खंड चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर द्वारा 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
डॉ. राहुल यादव, राजोद एवं श्रीमती ज्योत्सना पुरोहित द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। नेत्र जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित 26 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया।
चयनित मरीजों को निःशुल्क मिलेगी ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य सुविधा
चयनित मरीजों के लिए संस्था की ओर से आवागमन, Cataract Operation,Lens Implantation,आवश्यक दवाइयां,काला चश्मा,भोजन तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर Eye Care और Cataract Treatment की सुविधा मिल सकेगी।
शिविर में संस्था सदस्यों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग
निःशुल्क Eye Camp के सफल आयोजन में गीता वेलफेयर एंड हेल्थ फाउंडेशन के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सचिन गुप्ता, महेश कुमार वर्मा, योगेन्द्र तिवारी एवं सुमीत ठाकुर ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके साथ ही सरोज शर्मा एएनएम,सेक्टर सुपरवाइजर सीताराम ठाकुर एवं रमेश भूरिया,सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत लाबरिया, आशा कार्यकर्ताओं तथा अस्पताल स्टाफ ने मरीजों के पंजीयन, नेत्र जांच, आवश्यक मार्गदर्शन और चयनित मरीजों को इंदौर भेजने की व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभाई।
जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे भी होंगे स्वास्थ्य शिविर
संस्था की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद मरीजों तक Free Eye Treatment और निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनसेवा एवं Health Camp आगे भी आयोजित किए जाएंगे। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों के मरीजों को समय पर Cataract Diagnosis, Cataract Surgery और बेहतर Eye Care की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

