राजगढ़ से झिर्णेश्वर धाम तक निकलेगी सदभावना मंच की 9वीं शिव कावड़ यात्रा कल 24 अगस्त को

राजगढ़ से झिर्णेश्वर धाम तक सदभावना मंच की 9वीं शिव कावड़ यात्रा 2026






 





  राजगढ़ (धार)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सुख, शांति, समृद्धि और विकास के संकल्प के साथ सदभावना मंच द्वारा कल 24 अगस्त 2026 को राजगढ़ से माही झिर्णेश्वर धाम तक भव्य शिव कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कावड़ यात्रा अपने नौवें वर्ष में प्रवेश कर रही है और प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सहभागिता रहने की उम्मीद है।

  आयोजन समिति के अनुसार कावड़ यात्रा सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 9 बजे मंशा महादेव मंदिर,मालीपुरा (राजगढ़) से विधिवत प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरदारपुर के रास्ते पावन माही झिर्णेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां भगवान शिव की महाआरती, महाप्रसादी तथा रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

सुबह 9 बजे मंशा महादेव मंदिर से होगी शुरुआत

  सदभावना मंच द्वारा आयोजित शिव कावड़ यात्रा मंशा महादेव मंदिर,मालीपुरा से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा,हाथी वाला मंदिर,लाल दरवाजा,चबूतरा चौक,लोहार मंदिर गली,जवाहर मार्ग,मैन चौपाटी,राजेंद्र द्वार,पुराना बस स्टैंड और मंडी रोड होते हुए सरदारपुर पहुंचेगी।

  इसके बाद यात्रा माही नदी,श्रीराम चौक,टंट्या मामा चौराहा,बस स्टैंड,भोपावर मार्ग और फोरलेन चौकड़ी से होकर झिर्णेश्वर धाम पहुंचेगी।

झिर्णेश्वर धाम में महाआरती,महाप्रसादी और रुद्राक्ष वितरण

  झिर्णेश्वर धाम पहुंचने के बाद भगवान शिव की महाआरती संपन्न होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा तथा रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।

अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

  सदभावना मंच के संरक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल तथा राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवला ने सभी शिवभक्तों से कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

  आयोजन की जानकारी दीपक जैन एवं प्रभुसिंह रेवर ने दी।