धार जिला माहेश्वरी समाज की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय,सात झोन में होगी समाज की जनगणना

Dhar District Maheshwari Samaj, Maheshwari Samaj Rajgarh, Maheshwari Samaj Meeting, Rajgarh Maheshwari Samaj, Dhar Maheshwari Samaj News, Maheshwari Samaj Census, Maheshwari Samaj District Meeting, Maheshwari Community News, Youth Sanskar Sammelan, Maheshwari Samaj Welfare, Maheshwari Samaj Madhya Pradesh, Rajgarh News, Dhar News, Madhya Pradesh News, Social Welfare News, Maheshwari Samaj Committee






 

धार जिला माहेश्वरी समाज की राजगढ़ में पहली बैठक, सात झोन में होगी समाज की जनगणना। युवाओं के लिए संस्कार सम्मेलन और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता का निर्णय।

  राजगढ़/धार। धार जिला माहेश्वरी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बुधवार को राजगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी तीन माह की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में समाज की जनगणना,जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता, युवाओं के लिए संस्कार सम्मेलन और शिक्षा-स्वास्थ्य सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

  जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी बदनावर ने बताया कि धार जिले में माहेश्वरी समाज के परिवारों की जनगणना कराई जाएगी। इसके लिए जिले को सात झोन में विभाजित कर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुक्षी-सुसारी-डही झोन में दिलीप बाहेती व नारायण लड्डा, बाग-डेहरी झोन में संजय अगाल व मनोज पलोड़,राजगढ़ झोन में उमाकांत चांडक व जयप्रकाश तापड़िया, बदनावर झोन में संतोष बाहेती व सुनील काबरा, पीथमपुर झोन में दीपक चांडक व नारायण मालू,धार झोन में कमल धुत व रोहित झंवर तथा धामनोद झोन में प्रहलाद आगीवाल,भगवान मुंदड़ा व घनश्याम जाजू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने प्रहलाद माहेश्वरी (कुक्षी), महेश परवाल (धार), घनश्याम जाजू (घाटाबिल्लौद), सुरेश आगीवाल (धामनोद) एवं मोहनलाल सोमानी (बदनावर) को मुख्य परामर्शदाता मनोनीत किया।

जरूरतमंदों को मिलेगी तत्काल सहायता

  समाज की ओर से जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल सहायता समिति गठित की गई है। समिति में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, महासचिव मनोज पलोड़, रोहित झंवर और संबंधित नगर के अध्यक्ष को शामिल किया गया है। बैठक में जिले में दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने तथा पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत एवं जिला पदाधिकारियों के शपथ समारोह को लेकर भी चर्चा की गई।

युवाओं के लिए होगा संस्कार सम्मेलन

  जिला महासचिव मनोज माहेश्वरी ने बताया कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से युवा संस्कार सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन का विषय "वर्तमान पीढ़ी नशे से दूर रहे" रखा जाएगा।

  इसके अलावा मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

  बैठक के बाद राजगढ़ माहेश्वरी समाज की ओर से जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ अध्यक्ष मुकेश बजाज,महेश पलोड़,गोपाल बजाज,कैलाश बजाज,सुनील कोठारी,रमेश बाहेती,अनिल पलोड़,जानकीलाल माहेश्वरी,नितेश सोमानी,प्रितेश बजाज,मधुर माहेश्वरी,राजेश माहेश्वरी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

   बैठक का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया तथा आभार जयप्रकाश तापड़िया ने माना। अंत में राजगढ़ माहेश्वरी समाज की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया।