बदनावर में भव्य तिरंगा यात्रा,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ हजारों लोगों ने थामा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान 2026, बदनावर तिरंगा यात्रा, धार तिरंगा यात्रा, सावित्री ठाकुर, हर घर तिरंगा, बदनावर समाचार, धार समाचार, तिरंगा यात्रा 2026, पूर्व सैनिक सम्मान, मध्य प्रदेश समाचार





 

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बदनावर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों नागरिक शामिल हुए....

  धार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बदनावर में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली।

  तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बदनावर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। लहराते राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति गीतों और उत्साहपूर्ण माहौल ने शहर को पूरी तरह तिरंगामय कर दिया। विभिन्न चौराहों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

  यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मीना शेखर यादव,जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना और धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

  हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं में राष्ट्रसेवा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

  तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने बदनावर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।