बड़ा तालाब में तिरंगा नौका यात्रा,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान





भोपाल तिरंगा यात्रा, बड़े तालाब तिरंगा यात्रा, तिरंगा नौका यात्रा, मोहन यादव, मुख्यमंत्री मोहन यादव, भोपाल समाचार, मध्यप्रदेश समाचार, हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा भोपाल, बड़े तालाब भोपाल, Bhopal Tiranga Yatra, Bhopal News, Mohan Yadav, Madhya Pradesh News, Tiranga Boat Yatra, Har Ghar Tiranga, Tiranga Yatra 2026, भोपाल वायरल खबर, मध्यप्रदेश वायरल न्यूज, देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा नौका यात्रा भोपाल, Bhopal Boat Club, Bhopal Big Lake, MP News, Latest MP News




 


  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के बोट क्लब स्थित बड़े तालाब में आयोजित विशाल तिरंगा नौका यात्रा में सहभागिता की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिक शामिल हुए। तिरंगे से सजी नावों और विशेष फॉर्मेशन ने बड़े तालाब की जल सतह पर आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया।

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़े तालाब में आयोजित तिरंगा नौका यात्रा ने राष्ट्रभक्ति,एकता और युवाओं में नई ऊर्जा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जल की लहरों पर तिरंगे के साथ आयोजित यह यात्रा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही है और मध्यप्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति को नया आयाम दिया है।

 मुख्यमंत्री ने तिरंगा थामकर यात्रा में सहभागिता की और उपस्थित खिलाड़ियों एवं नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े तालाब में बत्तखों और मछलियों को दाना भी खिलाया।

वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

  कार्यक्रम के दौरान कयाकिंग और कैनोइंग से जुड़े खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ जल क्रीड़ा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बड़े तालाब की लहरों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को भी अभिव्यक्त किया।

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनूठा आयोजन बताया। उन्होंने खिलाड़ियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साहवर्धन किया।

जल,थल और नभ में तिरंगा लहराने का संदेश

 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

  उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य देश के हर हिस्से में तिरंगे की शान को बनाए रखना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जल, थल और नभ में हर जगह तिरंगा शान से लहराए और भारत माता का वैभव सर्वोच्च स्तर तक पहुंचे, यही इस आयोजन की भावना है।

बड़ा तालाब पर दिखा तिरंगे का आकर्षक नजारा

  हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़े तालाब के प्राकृतिक वातावरण के बीच निकली तिरंगा नौका यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। कई नावें तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

  नावों और तिरंगे के विशेष फॉर्मेशन से बड़े तालाब की जल सतह पर विशाल तिरंगे का दृश्य नजर आया। यात्रा में युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हुए।

  कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर,भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी और रविंद्र यती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।