अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि,कहा- उनका सुशासन हमेशा करता रहेगा मार्गदर्शन






 



         नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को असाधारण दूरदृष्टि वाले महान राजनेता के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित अटल जी का दृष्टिकोण हमेशा देश का मार्गदर्शन करता रहेगा।

       प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी अद्भुत दूरदृष्टि वाले असाधारण राजनेता थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगा दिया।

     अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता रहे, जिनकी पहचान प्रभावी नेतृत्व,लोकतांत्रिक मूल्यों,सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के लिए रही। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।