राजगढ़। आज राजगढ़ नगर में गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद सुरिश्वरजी महाराज साहब सहित मुनि मंडल एवं साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धर्म यात्रा लाल दरवाजा से प्रारंभ होकर जैन चौक, चबूतरा चौक, मेन चौपाटी एवं शांतिनाथ जी मंदिर होती हुई राजेंद्र भवन पहुंची, जहां स्वागत गीत व उद्बोधन के बाद प्रवचन आयोजित किए गए।
इस अवसर पर आचार्य श्री के साथ वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी, मुनिराज श्री दिव्यचंद्र विजयजी, मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी, मुनिराज श्री पुष्पेंद्र विजयजी, मुनिराज श्री वैराग्ययश विजयजी, मुनिराज श्री रूपेंद्र विजयजी एवं साध्वी मंडल उपस्थित रहे। सकल जैन श्री संघ राजगढ़ की ओर से सभी गुरुभक्तों के लिए नवकारसी की व्यवस्था भी की गई।
कल मोहनखेड़ा तीर्थ में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश
गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को गच्छाधिपति एवं समस्त मुनि-साध्वी मंडल का चातुर्मास हेतु मोहनखेड़ा तीर्थ में भव्य मंगल प्रवेश होगा। ट्रस्ट मंडल ने सभी गुरुभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का सादर निवेदन किया है।


