BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ में चाय पिलाकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह,कई मांगों के पत्र सौंपे







 




  राजगढ़ (मप्र)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राजगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कावड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को चाय पीने का आग्रह किया, जिस पर सीएम ने खुद वाहन से उतरकर चारभुजा होटल पर चाय बनाई और सभी को वितरित की।

  इस दौरान मुकेश कावड़िया ने सीएम को जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें राजेंद्र कोठारी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता देने और राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय में एम.कॉम विषय शुरू करने की मांग की गई।

  इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल सोनी,महेश शर्मा, मुन्ना कुमावत,आबुली बोहरा,सुनील गामड़,मोतीसिंह ठाकुर,डॉ. तरुण जोशी,धार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »