राजगढ़ (धार)। 25 जुलाई को अमझेरा में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित 5000 पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मुकेश कावड़िया ने नगरीय प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राजगढ़ की पुरानी कन्या शाला के संबंध में मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।कावड़िया ने विद्यालय की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए संबंधित मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग रखी।
मंत्री विजयवर्गीय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और आवश्यक कदम उठाने को कहा।


