माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया








 


 राजगढ़ (धार) । माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ती दिवस महेश नवमी पर्व मंगलवार को राजगढ मे पारम्परिक श्रृद्धा , उल्लास और सामाजिक गतिविधी के साथ मनाया गया। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानो , सेवा कार्यो , और सामुहिक आयोजनो का सिलसिला चलता रहा। महेश नवमी के दिन प्रात: भगवान महेश का अभिषेक चारभुजाजी मंदिर , राजगढ पर किया गया। अभिषेक के पश्यात भगवान भोलेनाथ एवं चारभुजानाथ मंदिर के शिखर पर माहेश्वरी समाज राजगढ द्वारा ध्वजा चढाई गई । इसके बाद दिनभर माहेश्वरी महिला मंडल , राजगढ के द्वारा गेम्स , प्रतियोगिता , समाज के वरीष्टोजनो एवं प्रतिभावन बच्चो का सम्मान किया गया। सायं 5 बजे भगवान महेश को रथ मे विराजित कर नगर मे शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा के पश्यात भगवान महेश एवं चारभुजानाथ की महाआरती की एवं प्रभू को छप्पन भोग लगाया गया। उसके बाद सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज का सहभोज हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम के अतिथी श्रीरामजी तोतला बेटमा , पश्चिमांचल संगठन मंत्री धार जिला महेशनवमी कार्यक्रम प्रभारी , श्रीश्यामजी भांगडिया सागौर , श्रीगिरधरजी शारडा , बेटमा इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष , श्रीघनश्यामजी जाजू घाटाबिल्लोद , प्रदेश प्रतिनिधी के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ। अतिथी द्वारा राजगढ माहेश्वरी समाज और माहेश्वरी युवा संगठन की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी समाज के सचिव महेश पलोड और संगठन मंत्री गोविंद पलोड ने समाजजन का आभार व्यक्त किया है।उक्त समस्त जानकारी राजगढ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मुकेश बजाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मधुर पलोड ने दी।ं