राजगढ़(धार) बदनावर के पूर्व विधायक मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता रहे स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
दत्तीगाँव सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि 22 मई को पुण्यतिथि के अवसर पर राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह 9 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ आशीष वैद्य,व्यापारी प्रकोष्ठ दिलीप फरबदा,भाजपा वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र मूणत,पार्षद चिन्टू चौहाण,पार्षद पंकज बारोड,पार्षद प्रति.शंभु परवार,पार्षद मुकेश खिमुर,पार्षद रमेश राजपूत,बाला भाई,डॉ नंदन वैद्य,निलेश परमार,अजय श्रीवास्तव,अक्षय भंडारी,महेंद्र राजपूत,बबलू बारोड सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
नगर परिषद राजगढ़ के स्मृति वन में पौधारोपण किया जायेगा। गौशाला में गौ माता की सेवा की जाएगी। कंचन हॉस्पिटल में मरीजों को दूध,बिस्किट आदि सामग्री का वितरण किया जाएगा।


