BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में कल धूमधाम से मनेगी शनि जयंती,महाअभिषेक और भंडारे का आयोजन










  राजगढ़ (धार)। न्याय के देवता सूर्यपुत्र श्री शनि देव महाराज का जन्मोत्सव कल, शनिवार 16 मई 2026 को राजगढ़ नगर के वाई क्र. 9 में स्थित प्राचीन शनि मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ मनाया जाएगा। शनि शीतला माता मंदिर समिति एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

  सुबह से लेकर रात तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। प्रातः 6:00 बजे प्रभु का महा-अभिषेक एवं ध्वजारोहण होगा, जिसके पश्चात श्री शनि देव जी की आरती की जाएगी। दोपहर 12:00 बजे जन्मोत्सव की महाआरती का आयोजन रखा गया है।

  इस पावन अवसर पर दोपहर 4:00 बजे से विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का प्रबंध किया गया है। रात्रि 8:00 बजे संध्याकालीन महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

  मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सविनय निवेदन किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लें और भगवान शनि देव जी की कृपा प्राप्त करें।

  बता दें कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और मान्यता प्राप्त है। यहाँ स्थित शनि देव का विग्रह स्वयंभू माना जाता है, जो एक विशाल बरगद की जड़ों से प्रकट हुआ था।

यह भी पढ़ें: बरगद की कोख से निकले न्याय के देवता: राजगढ़ के प्राचीन शनि विग्रह की अनकही गाथा

« PREV
NEXT »