BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में भव्य श्रीराम कथा और निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव 2026: 4 मई से शुरुआत,जानिए पूरा कार्यक्रम





 





  मध्य प्रदेश के धार जिले की धर्ममयी नगरी राजगढ़ में एक बार फिर भक्ति और सामाजिक समरसता का अदभूत संगम देखने को मिलेगा। श्री महावीर हनुमान गौशाला मंदिर ट्रस्ट मोयाखाई और संत रविदास ट्रस्ट मंडल,राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्रीराम कथा एवं सर्व समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का भी बड़ा संदेश देता है।

4 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

  महोत्सव की शुरुआत 4 मई 2026, सोमवार को विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा सुबह 9 बजे माताजी मंदिर बावड़ी, राजगढ़ से संतों के सानिध्य में प्रारंभ होगी। धर्म ध्वज के साथ निकाली जाने वाली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल सोसाइटी ग्राउंड तक पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में माता, बहनों और बालिकाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। आयोजन समिति द्वारा कलश धारण करने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपहार की व्यवस्था भी की गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे सुबह 8:30 बजे तक माताजी मंदिर पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

श्रीराम कथा का आयोजन

  4 से 12  तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन परम पूज्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। उनके प्रवचन सरल, प्रेरणादायक और जीवन मूल्यों से परिपूर्ण होते हैं, जो श्रोताओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं।

प्रभु श्रीराम नाम जाप महायज्ञ

   8 मई से 12 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रभु श्रीराम नाम जाप महायज्ञ का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सामूहिक जाप के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।

निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026

  महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 13 मई 2026, बुधवार को आयोजित होने वाला सर्व समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन रहेगा। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में जरूरतमंद परिवारों के जोड़ों का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बल मिलेगा।

आयोजन स्थल और व्यवस्थाएं

  पूरे महोत्सव का आयोजन सोसाइटी ग्राउंड, राजगढ़ (धार), मध्य प्रदेश में किया जाएगा। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं श्री महावीर हनुमान गौशाला एवं संत रविदास ट्रस्ट मंडल के साथ-साथ सर्व समाज के सहयोग से की जा रही हैं।

आयोजन समिति की अपील

  आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महोत्सव को अपना महोत्सव मानते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। विशेष रूप से माता, बहनों और बालिकाओं से आग्रह किया गया है कि वे कलश यात्रा में भाग लेकर सनातन संस्कृति की इस परंपरा को आगे बढ़ाएं।

   साथ ही,लोगों से यह भी निवेदन किया गया है कि वे इस आयोजन की जानकारी अपने मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल बन सके।

   राजगढ़ में आयोजित होने वाला यह भव्य श्रीराम कथा और सामूहिक विवाह महोत्सव 2026 न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों का संदेश भी देगा। यह आयोजन निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक महोत्सव साबित होगा।



#RajgarhNews #RamKatha2026 #SamuhikVivah
« PREV
NEXT »