BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ प्रीमियर लीग का शानदार समापन: रात 3 बजे तक चला खिताबी मुकाबला,विधायक ने सराहा खेल प्रेम






 


 राजगढ़ (धार)। राजगढ़ के सोसायटी ग्राउंड पर छह दिवसीय 'राजगढ़ प्रीमियर लीग' (RPL) का रोमांचक समापन मंगलवार देर रात हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देर रात 3 बजे तक चला, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। टूर्नामेंट के इस पहले संस्करण में क्षेत्र की 10 टीमों ने भाग लिया था, जो ₹51,000 की इनामी राशि जीतने के लिए मैदान में उतरी थीं।
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रताप ग्रेवाल का आरपीएल कमेटी द्वारा प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मान किया गया। विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, "आरपीएल की टीम ने क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का जो मंच दिया है, वह वास्तव में तारीफ के काबिल है। इस लीग में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के माध्यम से कई नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं।"
  विधायक ने क्रिकेट को एकता और भाईचारे का माध्यम बताते हुए कहा कि चाहे टीम कोई भी जीते,अंत में क्रिकेट की ही जीत होती है। उन्होंने इसी मैदान से निकलकर मध्य प्रदेश की नेशनल टीम तक पहुँचने वाली बेटी तमन्ना चौधरी रतनपुरा का विशेष उल्लेख किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
   टूर्नामेंट का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। क्वालीफायर-1 में साबरा इलेवन ने फायदा मार्ट को हराकर सीधे ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि एलिमिनेटर मुकाबले में श्योर प्ले और लंकेश 11 के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंतिम मुकाबले में साबरा इलेवन के देवेश दया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विपिन डांगी और देवेश दया की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को 101 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया, ओर फ़ायदा मार्ट को हराकर टीम ने फाइनल का खिताब अपने नाम किया ।
   विधायक ने आरपीएल कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
« PREV
NEXT »