राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत को लेकर राजगढ़ नगर में जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बस स्टैंड, मेन चौपाटी और पालिका निधि कॉम्प्लेक्स के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ जीत का स्वागत किया।
जश्न के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी। पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।



