BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में भक्ति की बयार: कल 29 मई को 'एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम' का होगा भव्य आयोजन







 



  राजगढ़ (धार)। श्री सोनाणा खेतलाजी भक्तमंडल, राजगढ़ द्वारा कल शुक्रवार, 29 मई 2026 को एक अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन 'एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम' के अंतर्गत विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। शिव वाटिका, राजगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह है।

  यह गौरवमयी आयोजन श्री कुलदेवी माताजी, श्री कुलदेवता खेतलाजी बावजी एवं भक्त शिरोमणि स्व. श्री शांतिलालजी लादाजी भंडारी के आशीर्वाद तथा भक्तराज श्री राजराजेंद्र जी भंडारी के आदेश व मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम को भक्तराज श्री हिमेशजी नाहटा का पावन सानिध्य प्राप्त है।

भव्य वरघोड़े के साथ होगी शुरुआत

  भजन संध्या की पूर्वपीठिका के रूप में कल दोपहर माताजी मंदिर से एक भव्य वरघोड़ा (शोभा यात्रा) निकाला जाएगा। यह वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ उत्साहपूर्ण वातावरण में मेला मैदान स्थित शिव वाटिका प्रांगण पहुंचेगा। इस दौरान मार्ग में विभिन्न समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य केवल भक्तिरस का संचार करना ही नहीं, अपितु जनकल्याण और समाज को सही दिशा प्रदान करना भी है। भजन संध्या के दौरान गुरु राजराजेंद्र भंडारी द्वारा कुलदेवी माताजी एवं कुलदेवता खेतलाजी बावजी की महिमा, स्थापना विधि, जाया-परणिया की जात और धार्मिक नियमों पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

भक्ति में चार चांद लगाएंगे ख्यातिनाम कलाकार

  भजन संध्या को संगीतमय बनाने के लिए राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती नीता नायक एंड पार्टी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगी। संगीत की लय में दीपक राठौड़ (पाली) का विशेष योगदान रहेगा, जबकि मंच का कुशल संचालन प्रमोद परिहार (पाली) करेंगे। बाल कलाकार कृषिव बागरेचा (जोधपुर) और धर्मेंद्र सिंह व हेमासिंह की जोड़ी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिरस को चरम पर पहुंचाएंगे। साथ ही, अशोक बंजारा द्वारा 1008 दीपकों से भव्य महाआरती की जाएगी।

धर्मप्रेमी परिवारों का विशेष योगदान

  कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक धर्मपरायण परिवारों का विशेष योगदान है। आयोजन में संदीप कुमार जयप्रकाश बाफना परिवार (बरमंडल), कमलकुमार विमलचंद्र कांकरेचा परिवार (नालछा), सतन कुमार-संतोष कुमार चौरड़िया परिवार, दिलीप कुमार-मोतीलाल वागरेचा परिवार, संजय कुमार-प्रेमचंद्र नाहटा परिवार, कीर्तिलाल नेमभाई व्होरा परिवार (अहमदाबाद), जयंतिलाल मांगीलाल सराफ परिवार, विनोद कुमार-समरथमल छजलानी परिवार, प्रदीप कुमार-अंकुश कुमार दसेड़ा परिवार (जावरा) एवं श्री खेतल शांति भक्त परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक लाभ लिए गए हैं। प्रेरणादाता के रूप में श्री राजेंद्रजी भंडारी का विशेष सहयोग रहेगा।

  कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में महेंद्र कुमार-अजय कुमार धोका परिवार (धार), शेखर कुमार-कालूसिंह राठौड़ परिवार (राजगढ़), मनीष कुमार-अशोक कुमार चंडालिया (कुशलगढ़), अनिकेत कुमार-संदिप कुमार जैन परिवार (कुक्षी) सहित समस्त खेतल भक्तों का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

भक्तमंडल की अपील

  भक्तमंडल ने सूचित किया है कि कार्यक्रम के दौरान जाजम की बोली भी लगाई जाएगी। साथ ही, सभी श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम में काले रंग के वस्त्र धारण कर न आएं। भक्तमंडल ने राजगढ़ के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्यमयी आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


« PREV
NEXT »