BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Operation Sindoor Anniversary 2026: पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को किया सलाम,DP बदलने की अपील







 


 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और दृढ़ संकल्प को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बन चुका है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को भारतीय सेनाओं ने करारा जवाब दिया और यह अभियान देश की सैन्य शक्ति, समन्वय और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का उदाहरण बना। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतरीन तालमेल को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

 उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को समाप्त करने के अपने संकल्प पर आज भी पूरी मजबूती से कायम है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे सशस्त्र बलों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिस्प्ले पिक्चर बदलें। उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा साझा की गई विशेष तस्वीर लगाने का आग्रह किया।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेनाओं पर गर्व है और ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है।

 “एक साल पहले, #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।

 ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इसने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तत्परता और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारे बलों के बीच बढ़ते समन्‍वय को प्रदर्शित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली मजबूती को रेखांकित किया।

 आज, एक साल बाद भी, आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को समूल नष्‍ट करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।”






“एक साल पहले, #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया और हमारे लोगों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया। हर भारतीय को हमारी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है।

#ऑपरेशनसिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, आइए हम एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को नीचे दी गई तस्वीर से बदलें।”



« PREV
NEXT »