BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Kuno National Park में बढ़ा चीतों का कुनबा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 मादा चीतों को खुले जंगल में किया विमुक्त

Chief Minister Dr Mohan Yadav releasing cheetahs in Kuno National Park






 


  श्योपुर | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। मध्यप्रदेश ने चीतों को अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले कूनो में चीता प्रोजेक्ट (Cheetah Project) की शुरुआत की थी। आज देश में चीता पुनर्स्थापना (Cheetah Reintroduction) का यह प्रोजेक्ट सफलता के साथ नए आयामों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान (New Milestones) रच रहा है।

  यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में 2 मादा चीतों को खुले जंगल में विमुक्त करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट (Cheetah Release Site) पर सीसीवी-2 और सीसीवी-3 चीतों को खुले जंगल (Wild Habitat) में छोड़ा।

   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म,निवेश (Investment) एवं जैव विविधता (Biodiversity) के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही है। आज प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट (Cheetah State) के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में चीतों की कुल संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य (Gandhi Sagar Sanctuary) में हैं। यह वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन (Wildlife Conservation) की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

  इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामनिवास रावत,सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही पीसीसीएफ श्रीमती समिता राजौरा, डीआईजी संजय कुमार जैन, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस सफल रिलीज मिशन (Successful Release Mission) ने मध्यप्रदेश के इको-टूरिज्म (Eco-tourism) और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती दी है।

NEXT »