राजगढ़ (धार)। श्री सोनाणा खेतलाजी भक्तमंडल, राजगढ़ द्वारा शुक्रवार को “एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन शिव वाटिका में किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
आयोजन श्री कुलदेवी माताजी, श्री कुलदेवता खेतलाजी बावजी एवं भक्त शिरोमणि शांतिलाल लादाजी भंडारी के आशीर्वाद तथा भक्तराज राजराजेंद्र भंडारी के आदेश से श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त हिमेश नाहटा के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व दोपहर में माताजी मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला मैदान स्थित शिव वाटिका पहुंचा। वरघोड़े में सबसे आगे बैंड-बाजे, ढोल एवं अखंड ज्योत चल रही थी। वहीं सुसज्जित रथ में अम्बा माताजी, खेतलाजी भेरू बावजी एवं गजानंद की रजत प्रतिमाएं विराजित थीं। प्रतिमाओं के साथ संदीप कुमार-जयप्रकाश बाफना परिवार (बरमंडल वाले, राजगढ़) विराजमान थे। मार्ग में विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल एवं अन्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिव वाटिका पहुंचने पर माताजी एवं खेतलाजी को कमलकुमार-विमलचंद्र कांकरेचा परिवार (नालछा) ने विराजित कराया। कुमकुम, अबीर एवं गुलाल पूजन का लाभ सतन कुमार एवं संतोष कुमार चौरड़िया परिवार ने लिया। माताजी को चुनड़ी एवं खेतलाजी को इत्र अर्पण करने का लाभ दिलीप कुमार एवं मोतीलाल वागरेचा परिवार (राजगढ़) ने प्राप्त किया। महाआरती संजय कुमार एवं प्रेमचंद्र नाहटा परिवार ने उतारी, जबकि अखंड ज्योत की आरती कीर्तिलाल नेमभाई व्होरा परिवार (अहमदाबाद) द्वारा की गई।
इस अवसर पर 56 भोग जयंतिलाल-मांगीलाल सराफ परिवार (राजगढ़) द्वारा अर्पित किया गया। लाभार्थी परिवारों का बहुमान विनोद कुमार एवं समरथमल छजलानी परिवार ने किया। बालभोग स्व. सेठ सुजानमल दसेड़ा एवं स्व. श्रीमती कांतादेवी दसेड़ा की पुण्य स्मृति में प्रदीप कुमार एवं अंकुश कुमार दसेड़ा (जावरा) द्वारा अर्पित किया गया। वहीं लक्की ड्रा का लाभ श्री खेतल शांति भक्त परिवार, राजगढ़ द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम में गुरु राजराजेंद्र भंडारी ने कुलदेवी माताजी एवं कुलदेवता खेतलाजी बावजी की महिमा, स्थापना विधि, जाया-परणिया की जात तथा विभिन्न धार्मिक नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध संगीतकार दीपक राठौड़ (पाली), सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीता नायक एंड पार्टी तथा बाल कलाकार कृषिव बागरेचा (जोधपुर) ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। मंच संचालन प्रमोद परिहार (पाली) ने किया। धर्मेंद्र सिंह एवं हेमासिंह की जोड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र कुमार-अजय कुमार धोका परिवार (धार), शेखर कुमार-कालूसिंह राठौड़ परिवार (राजगढ़), मनीष कुमार-अशोक कुमार चंडालिया (कुशलगढ़), अनिकेत कुमार-संदीप कुमार जैन परिवार (कुक्षी)
मेहंदी चढ़ाने स्व. चमेली बेन मथुरालाल मोदी परिवार ने अर्पण की, भोजन प्रसादी दसेड़ा परिवार जावरा द्वारा लाभ लिया गया।
परम खेतल भक्तों का विशेष सहयोग रहा। भजन संध्या में जाजम की बोली दसेड़ा परिवार, जावरा द्वारा ली गई।


