BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़: एटम इंटरनेशनल स्कूल का 100% रिजल्ट,प्रिंसी माहेश्वरी ने 12वीं में किया टॉप

Princy Maheshwari Atom International School





 

  राजगढ़ (Dhar News) : मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सरदारपुर) स्थित एटम इंटरनेशनल स्कूल (Atom International School) ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के पहले ही बैच ने 100% सफलता हासिल कर क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता का परिचय दिया है।

प्रिंसी माहेश्वरी ने हासिल किए 94% अंक

  इस शैक्षणिक सत्र में कॉमर्स संकाय (Commerce Stream) की छात्रा प्रिंसी माहेश्वरी (Princy Maheshwari) ने 94% अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रिंसी की इस सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। स्कूल के अन्य 7-8 विद्यार्थियों ने भी 80% से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा साबित की है।

10वीं और 12वीं दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम
  
   एटम इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह गौरव का क्षण है क्योंकि कक्षा 12वीं के साथ-साथ कक्षा 10वीं का परिणाम भी 100% रहा है। कॉमर्स हेड गौरव नखेत्रा सर और स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

  शिक्षकों का कहना है कि सही मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत ने ही इस बेहतरीन परिणाम को मुमकिन बनाया है। राजगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह स्कूल एक प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है।

« PREV
NEXT »