BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

डॉ आंबेडकरजी जन्म जयंती पर राजगढ़ भाजपा मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित






 



  राजगढ़ (धार) भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकरजी की जन्म जयंती पर कुक्षी नाका स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ आंबेडकरजी की प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई की गई एवम प्रतिमा का अभिषेक किया गया। प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।स्वच्छता एवम दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक व विधानसभा प्रभारी डॉ बलबहादुरसिंह छढावद,मण्डल अध्यक्ष सोहन पटेल,वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र मूणत,भाजपा नेता निलेश सोनी,मण्डल महामंत्री प्रीतम ठाकुर,प्रेमकुमार वैद्य,महेश राठौड़,सुशील जैन,महेश वर्मा,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीमा जैन,हर्षा व्यास,दीपिका ठाकुर,सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   जन्म जयंती 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा पूजन कर दीपक अगरबत्ती द्वारा बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

 माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रभारी डॉ बलबहादुरसिंह छड़ावद,मण्डल अध्यक्ष सोहन पटेल,भाजपा नेता निलेश सोनी,एल्डरमैन प्रफुल्ल रावल,मण्डल महामंत्री प्रीतम ठाकुर,मण्डल महामंत्री लाला शर्मा,पार्षद प्रति.शंभु परवार,पार्षद चिंटू चौहाण,पार्षद पंकज बारोड,पार्षद रमेश राजपूत,मण्डल पदाधिकारीगण सर्व श्री अंतिम पँवार,नरेश जैन,तोलसिंह पटेल,पप्पूसिंह भूरिया,सुनील गौड़,समाजसेवी लक्ष्मण डामेचा,प्रभुलाल जाट,शैलेष डामेचा,राजा चौधरी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »