BREAKING NEWS
latest



 

नवगुंजरा’ का पहला पोस्टर जारी,मेकर्स ने दिखाई एक रहस्यमयी सिनेमाई दुनिया की झलक

Navgunjara movie first poster showing a mysterious PSYCON world theme with dark cinematic visuals and fantasy elements






 



   मनोरंजन । फिल्म नवगुंजरा के निर्माताओं ने इसका पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने एक दिलचस्प और रहस्यमयी कहानी की ओर इशारा किया है। पोस्टर पर लिखी लाइन—“Welcome to the world of PSYCON… we live in a world shared with them”—एक अनदेखी दुनिया का संकेत देती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता तुरंत बढ़ा दी है।

  फिल्म का निर्देशन और निर्माण अमित दीक्षित ने किया है, जबकि रोहित यादव ने कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं। First Film Studios LLP के बैनर तले, Low Agers Production और Cine Arts के सहयोग से बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बदलते परिदृश्य में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। फिल्म के निर्माता अमित दीक्षित, अंकिता गोयल और आयुष जैन हैं, जबकि अजीत पडवलकर सह-निर्माता हैं।

   फिल्म में जितेंद्र बोहरा, तुषार कवाले, क्षितिज पवार, प्रतीक्षा सिंह, संध्या गेमावत, जेसिका यादव, कैलाश चौधरी और संदीप रावल जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म को एक Shubhro B musical के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें संगीत कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। सिनेमैटोग्राफी जय नंदन ने संभाली है, वहीं अभिषेक दुबे एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।

  हालांकि मेकर्स ने कहानी के अहम पहलुओं को अभी गुप्त रखा है, लेकिन पहला पोस्टर एक रहस्य और परतदार कहानी की झलक देता है, जो दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

  नवगुंजारा 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पोस्टर के साथ बनी शुरुआती चर्चा के बाद अब दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार है, जिससे फिल्म के विजन और स्केल की और स्पष्ट झलक मिल सकेगी।
NEXT »