BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा एसडीओपी परिहार एवं थाना प्रभारी पाटीदार का अभिनंदन






 




   राजगढ़/सरदारपुर (धार)। हिंदू उत्सव समिति द्वारा क्षेत्र में सद्भावना और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों के सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में समिति ने सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार का आत्मीय अभिनंदन किया।
   समिति के अध्यक्ष निलेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री राम जन्मोत्सव, श्री महावीर जन्मोत्सव और श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में समिति द्वारा नगर के समाजसेवियों सहित क्षेत्र की सुरक्षा और सौहार्द के लिए विशिष्ट कार्य करने वाले सम्मानीयजनों का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर एसडीओपी परिहार और नगर की सद्भावना के लिए श्रेष्ठ कार्य करने पर थाना प्रभारी पाटीदार का अभिनंदन किया गया।
  
 इन कार्यक्रमों के दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेश सोनी, दिलीप फरबदा, महेंद्र राजपूत, घनश्याम सिंगार और मनोज जैन सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति का उद्देश्य उन कर्मठ अधिकारियों और समाजसेवियों को प्रोत्साहित करना है जो समाज की उन्नति और शांति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
« PREV
NEXT »